Saturday, December 28, 2024

सिक्खों के हत्यारे आज सिक्ख सम्मान की बात कर रहे

 

सिक्खों के हत्यारे आज सिक्ख सम्मान की बात कर रहे


दस बरसों तक कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गाँधी के इशारों पर काम करने वाले देश के एक्सीडेन्टल प्रधान मंत्री पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन 92 वर्ष की उम्र में 26 दिसंबर 2024 की रात करीब 9 बजे हृदयाघात के कारण हो गया. उनके निधन के बाद शोक की घड़ी में कांग्रेस और उसके दल्लों ने अलग ही राजनीति शुरु कर दी.

जिस कांग्रेस पर साल 1984 में इंदिरा गाँधी की हत्या के बाद हजारों सिक्खों की नृशास हत्या का आरोप लगा आज वही कांग्रेस सिक्ख सम्मान की बात कर रही है. जिस कांग्रेस की अध्यक्षा ने उनको कभी यथोचित सम्मान नहीं दिया आज वह कांग्रेस दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री और सिक्ख समुदाय के सम्मान की बात कर रही है.

जिस कांग्रेस ने अपने ही दल से पूर्व प्रधानमंत्री रहे पामुलापति वेंकट नरसिंह राव (जन्म- 28 जून 1921, मृत्यु- 23 दिसम्बर 2004) के पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय में घुसने भी नहीं दिया, उनके अंतिम संस्कार के दिल्ली में कराने की अनुमति नहीं दी, उनका कोई स्मारक नहीं बनने दिया वही कांग्रेस आज एक पूर्व प्रधानमंत्री के सम्मान की बात कर रही है. शायद कांग्रेस को लगता है कि देश की जनता भूल जाती है. और उसे याद नहीं होगा कि स्व. नरसिंह राव के निधन के बाद उनके साथ कैसा व्यवहार जब मनमोहन सिंह ही प्रधानमंत्री थे और सोनिया गाँधी कांग्रेस की अध्यक्षा.

बेशर्मों की तरह खुद को भारत रत्न से सम्मानित करवाने वाले नेहरू परिवार के दल्लों से और उम्मीद भी क्या की जा सकती है. पर देश इस विंडम्बना को भौंचक भाव से देख रहा है.

मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार में निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया. अंतिम संस्कार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, भूटान नरेश जिग्मे खेसर नमगायेल वांगचुक, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू, भाजपा अध्यक्ष तथा केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ ही कई केंद्रीय मंत्री, राजनयिक तथा अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए.

No comments:

Post a Comment